'गांधी विचार' के हत्यारे क्यों कर रहे हैं शांति की बातें, सावधान रहिये
23 Dec, 2024, वक़्त बेवक़्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को इस पर विचार करना चाहिए कि जब वे कोई भली बात कहते हैं तो क्यों उनके अनुयायी मुँह दबा कर और दूसरे ज़ोर ज़ोर से हँसने लगते हैं। आर एस एस के प्रमुख के मुँह से प्रेम, सद्भाव ,शांति जैसे शब्द सुनकर उनके अनुयायी एक दूसरे से कहते हैं कि यह सब हमारे लिए नहीं है, यह तो दुनिया को सुनाने के लिए कहा जा रहा है। दूसरे कहते हैं कि इनकी इन बातों का कोई मोल नहीं, इन लोगों का कोई भरोसा नहीं। दोनों ही कहते हैं कि पिछले 100 साल में जाने कितनी बार ये बातें कही हैं लेकिन किया ठीक इसके उलटा है। आर एस एस का इतिहास और उसका आचरण यह बतलाता है कि उसका एक मुँह दुनिया की तरफ़ घूमा होता है और एक उसके अपने लोगों की तरफ़ मुड़ा होता है। वह गाँधी को माला पहनाता है और उनके हत्या के षड्यंत्रकर्ता को अपना आदर्श बतलाता है।क्या आर एस एस के पदाधिकारी या अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी या नरेंद्र मोदी भारत से बाहर कहीं अपने परिचय में यह कहने का साहस कर सकते हैं कि हम तो गोलवलकर और सावरकर के शिष्य हैं जिनके आद...