Posts

Showing posts from July, 2024

दुकानों, ठेलों पर नाम से लेकर हलाल तकः और कितना गिर सकता है राज्य

  वक़्त  बेवक़्त,  22 Jul, 2024 विपक्षी दलों और अपने सहयोगियों की आलोचना के बाद भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार ने तय किया कि जो आदेश पहले मात्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए था अब वह पूरे राज्य में  लागू किया जाएगा।यह आदेश है दुकानदारों को अपना और अपने  कर्मचारियों का नाम प्रमुखता से बाहर प्रदर्शित करने का। कारण यह बतलाया जा रहा है कि काँवड़ यात्रा के दौरान काँवड़ियों के आचार-व्यवहार की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए यह ज़रूरी है कि उन्हें मालूम हो कि वे सही जगह  से सामान ख़रीद रहे हैं या नहीं। ख़ासकर खाने-पीने का। इस आदेश का विरोध करने पर तर्क दिया गया कि काँवड़ियों को यह जानने का अधिकार है वैसे ही जैसे मुसलमान जानना चाहते हैं कि जो चीज़ वे ख़रीद रहे हैं वह हलाल है या नहीं।  लेकिन इस आदेश के साथ यह भी मालूम हुआ कि उत्तर प्रदेश सरकार ने यह भी कहा है कि सारे राज्य में कोई भी ऐसी चीज़ नहीं बेची जाएगी जिस पर हलाल के प्रमाण की मुहर लगी हो। इससे यह साफ़ हुआ कि उत्तर प्रदेश की सरकार मानती है कि काँवड़ियों या हिंदुओं को तो यह अधिकार होगा कि वे भोजन या किस...

मनुस्मृति पर दिल्ली विश्वविद्यालय की अकादमिक स्वायत्तता घायल हुई

वक़्त  बेवक़्त,  15 Jul, 2024 दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपनी आपातकालीन शक्ति का प्रयोग करते हुए विधि संकाय द्वारा स्नातक स्तर पर  ‘मनु स्मृति’ पढ़ाए जाने के लिए के प्रस्ताव को रद्द कर दिया है। यह इतना असाधारण मसला था कि उन्हें यह बताने के लिए वीडियो वक्तव्य जारी करना ज़रूरी लगा। लेकिन यह फ़ैसला उन्होंने ख़ुद लिया या संघीय सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के निर्देश पर उन्हें यह करना पड़ा, इसे लेकर अटकलबाज़ी का कारण है। इस अटकल की वजह ख़ुद धर्मेंद्र प्रधान का  बयान है। मनुस्मृति को पढ़ाए जाने के प्रस्ताव की जब चारों तरफ़ आलोचना होने लगी तब धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ऐसी विवादास्पद चीज़ों को पढ़ाने का सवाल ही नहीं पैदा होता। उन्होंने कहा कि उनकी कुलपति से बात हुई है और उन्होंने कहा है कि इसे विद्वत् परिषद तक पहुँचने के पहले ही रद्द किया जा चुका है। कुलपति ने कहा कि हम ऐसी चीज़ नहीं पढ़ाना चाहते जिससे समाज के एक तबके को चोट पहुँचती हो। उन्होंने अपनी आपातकालीन शक्ति का प्रयोग करते हुए इस प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया है। विधि संकाय की अध्यक्ष ने कहा कि प्रस्ताव...